,

स्काईवॉक निर्माण को लेकर बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान

- Advertisement -
Ad imageAd image
BJP MP Brijmohan Agarwal's big statement on skywalk construction

रायपुर: राजधानी रायपुर में स्काईवॉक निर्माण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में स्काईवॉक को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, जबकि अब बीजेपी सरकार ने इसे पूरा करने का निर्णय लिया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “स्काईवॉक का निर्माण कार्य पूर्ण होना चाहिए और इसका सदुपयोग होना चाहिए। जो भी राशि इस पर खर्च हुई है, उसका सीधा लाभ जनता को मिलना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि जब तक यह परियोजना पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस पर शंका या कुशंका जाहिर करना उचित नहीं है।

सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार की उदासीनता के कारण यह परियोजना अधर में लटक गई थी, लेकिन अब वर्तमान सरकार इस अधूरी परियोजना को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्काईवॉक का उपयोग जनता के हित में किया जाएगा और इसके माध्यम से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि रायपुर की बहुप्रतीक्षित स्काईवॉक परियोजना को जल्द ही नया जीवन मिलेगा और शहरवासियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की