बीजापुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटकों के साथ 7 गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijapur: Major action by security forces, 7 arrested with explosives

रिपोर्टर: कुशल चोपड़ा | बीजापुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना भैरमगढ़ एवं मिरतुर क्षेत्र में अलग-अलग अभियानों के तहत कुल 07 माओवादियों को विस्फोटकों सहित गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई डीआरजी, थाना बल एवं 15/ई वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 को थाना भैरमगढ़ से डीआरजी और पुलिस बल एरिया डॉमिनेशन पर कोलनार व डालेर की ओर निकला था। सर्चिंग के दौरान डालेर के जंगल क्षेत्र से 06 सक्रिय माओवादी पकड़े गए। इनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है, जिसमें टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन स्टीक, डेटोनेटर, 12 वोल्ट बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर एवं खुदाई के औजार शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर, थाना मिरतुर और कैम्प चेरली 15/ई वाहिनी की संयुक्त टीम ने बेचापाल गांडुकलपारा मोड़ से एक अन्य माओवादी को गिरफ्तार किया है। उसके पिट्ठू बैग से टीफिन बम, बैटरी, तार और पटाखा बरामद किया गया है।

गिरफ्तार सभी माओवादियों के खिलाफ थाना भैरमगढ़ और मिरतुर में पृथक–पृथक वैधानिक कार्रवाई की गई है। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। सुरक्षा बलों की इस सतर्कता से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है।

15 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का हाल, किस राशि पर क्या होगा ग्रहों का प्रभाव?

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई