बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद का महाकुंभ में हुआ भव्य स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Governor Arif Mohammad received grand welcome at Mahakumbh

प्रयागराज। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का प्रयागराज महाकुंभ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल आरिफ ने कहा कि यहां सारे भेदभाव खत्म हो जाते हैं। महाकुंभ में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान परमार्थ निकेतन शिविर पहुंचे, जहां उन्हें स्वामी चिदानंद सरस्वती जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। यहां पर आध्यात्मिक चिंतन, भारतीय संस्कृति, गंगा संरक्षण और वैश्विक शांति के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि लोग एक-दूसरे को नहीं जानते, लेकिन हर कोई यहां आता है। यही हमारी विरासत है, जिसके तहत यहां आदर्शों और मूल्यों का जश्न मनाया जा रहा। उन्होंने कहा, कि हमें सदा ही यह ध्यान रखना चाहिए कि भारत की संस्कृति का सनातन आदर्श एक आत्मता है। यहां पर सारे भेदभाव खत्म हो जाते हैं। हमारी संस्कृति का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को उसके दिव्य रूप में देखो। मानव ही माधव का रूप है और यहां यह सब ही नजर आता है। यहां पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को महाकुंभ में व्यापक प्रबंधों से अवगत कराया। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त की जा रही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और आध्यात्मिक आयोजनों के सुचारू संचालन संबंधी जानकारी विस्तार से दी। राज्यपाल ने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक विरासत का गौरव बताया और कहा कि यह आयोजन संपूर्ण विश्व को शांति, एकता और सेवा का पैगाम देता है।

कश्मीर में मौसम: 26-28 फरवरी तक फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना

इंदिरम्मा इलु योजना 2025: 5 लाख लेने के लिए ये हैं पात्रता

आज का राशिफल 5 मार्च 2025

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार