,

कोविड संक्रमित हुईं ‘बिग बॉस 18’ की एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी – फैंस से की सतर्क रहने की अपील

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की चर्चित कंटेस्टेंट और अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए साझा की, जिसमें उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और मास्क पहनने की सलाह दी है।

शिल्पा ने सोशल मीडिया पर दी हेल्थ अपडेट

शिल्पा शिरोडकर ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए लिखा,
“नमस्ते दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। कृपया सुरक्षित रहें और मास्क पहनना न भूलें!”
इस पोस्ट के सामने आते ही उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना शुरू कर दी है।

फिल्मी सितारों की प्रतिक्रिया

शिल्पा की इस पोस्ट पर कई फिल्मी हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है।
सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा – “हे भगवान! अपनी देखभाल करना… जल्दी से ठीक हो जाओ।”
अनन्या पांडे की चाची डियाना पांडे ने कहा – “ये हवा में फैला हुआ है, बहुत तेजी से बढ़ रहा है… मास्क पहनना बेहद जरूरी है। जल्दी स्वस्थ हो जाओ, मेरी जान।”
वहीं जूही बब्बर ने भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए लिखा – “ओह! जल्दी से रिकवर हो जाओ।”

इंडस्ट्री में दोबारा बढ़ रही है कोविड की आहट

शिल्पा शिरोडकर का कोविड पॉजिटिव होना फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक और चेतावनी जैसा है। हाल के दिनों में कई अन्य सेलेब्रिटी भी हल्के बुखार, खांसी और थकान जैसे लक्षणों की शिकायत कर चुके हैं, जिससे साफ है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है।

शिल्पा का करियर और हालिया उपस्थिति

शिल्पा शिरोडकर ने 90 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और पिछले साल वह ‘बिग बॉस 18’ के जरिए फिर से सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने करणवीर बोहरा और चुम दरांग जैसे सितारों के साथ शो में भाग लिया था।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…