हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा: 25 दिन में 119 कॉल, सोनम के मां–भाई से इंदौर में पूछताछ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में तेजी लाते हुए शिलॉन्ग पुलिस ने अब सोनम के कॉल डिटेल्स और पारिवारिक संबंधों की गहराई से पड़ताल शुरू कर दी है। कॉल रिकॉर्ड से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सोनम ने मार्च महीने में एक ही नंबर पर 25 दिन में 119 बार बात की थी। इनमें कई कॉल लंबे समय तक चले। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इस कॉल डिटेल की औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

इंदौर पहुंची मेघालय पुलिस, मां और भाई से पूछताछ

शिलॉन्ग पुलिस की एक तीन सदस्यीय टीम बुधवार को इंदौर स्थित सोनम के घर पहुंची। यहां उन्होंने सोनम की मां और भाई से पूछताछ की। इसी टीम ने इससे पहले राजा रघुवंशी के घर भी जाकर पूछताछ की थी।

इंदौर के रेस्टोरेंट में रची गई थी हत्या की योजना?

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हत्या की साजिश अप्रैल में ही तैयार हो चुकी थी। अवंती रेस्टोरेंट, जो इंदौर के TCS चौराहे के पीछे स्थित है, वहां पर सोनम, राज और विशाल को अप्रैल में एक-दो बार देखा गया था। रेस्टोरेंट संचालक नरेंद्र निमोनकर ने यह जानकारी दी, हालांकि बातचीत की जानकारी उनके पास नहीं है। CCTV फुटेज भी अब उपलब्ध नहीं है, क्योंकि फुटेज सिर्फ 10 दिन तक ही सेव रखी जाती है।

सगाई के कुछ सप्ताह बाद बना हत्या का प्लान

सूत्रों की मानें तो सोनम और राजा की सगाई फरवरी में हुई थी और शादी 11 मई को। लेकिन शादी से पहले ही सोनम और राज ने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी ताकि वे दोनों आगे शादी कर सकें।

फ्लैट की तलाशी, लेकिन परिजनों को नहीं मिली एंट्री

30 मई से 8 जून के बीच सोनम जिस फ्लैट में रुकी थी, उसकी तलाशी मंगलवार को मेघालय पुलिस ने ली। फ्लैट मालिक शिलोम जेम्स के अनुसार, पुलिस टीम और इंदौर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने सर्च की। इस दौरान राजा के भाई सचिन को बाहर ही रोक दिया गया। पुलिस ने अभी तक कोई जब्ती सूची जारी नहीं की है।

क्राइम सीन रीक्रिएशन: ‘Finish the job’ सोनम की अंतिम बात

घटना स्थल पर पहुंचे मेघालय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने राजा की हत्या का क्राइम सीन रीक्रिएट किया। पूर्वी खासी हिल्स के SP विवेक स्येम ने बताया कि घटना के समय सोनम सामने खड़ी थी और राजा उसकी पीठ की ओर था। उसी समय विशाल ने पहला वार किया, जिससे खून बहने लगा।

इसके बाद सोनम ने पीछे हटते हुए कहा, “फिनिश द जॉब”, और फिर आनंद व आकाश ने मिलकर हमला किया। तीनों आरोपियों ने राजा के शव को घाटी में फेंक दिया।

तीन वार: दो घातक, एक प्रतीकात्मक

SP के अनुसार, राजा पर तीन वार किए गए – पहला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और अंतिम वार आकाश ने किया। आकाश का वार ज्यादा प्रभावी नहीं था क्योंकि राजा की मृत्यु पहले दो वार से ही हो चुकी थी। हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकुओं में से एक अभी भी बरामद नहीं हो पाया है।

9 दिन बाद सोनम यूपी में मिली, राजा का शव 2 जून को बरामद

राजा और सोनम अपनी शादी के 10 दिन बाद हनीमून पर निकले थे। 21 मई को वे गुवाहाटी के रास्ते मेघालय पहुंचे। 23 मई को चेकआउट के बाद वे लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव वेई साडोंग फॉल्स के पास घाटी में मिला, जबकि सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पकड़ी गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से