गौ संवर्धन के सहारे वैतरणी पार, पूर्व सीएम उमा भारती की हुंकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Aakash sen

भोपाल : एमपी और देश की सियासत से लंबे समय दूर रहने के बाद … एक बार फिर एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने … गौ संवर्धन संकल्प सभा के जरिये दुबारा सक्रिय राजनीति में वापसी करने की तैयारी कर ली है … इसी के चलते भोपाल के अय़ोध्या नगर दशहरा मैदान में विराट गौ संवर्धन संकल्प सभा का आयोजन किया गया जहां पूर्व सीएम और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने गौ संरक्षण और संवर्धन अभियान का आगाज किया… संकल्प सभा में … एमपी के पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी, विधायक प्रीतम लोधी समेत बीजेपी विधायक और बड़ी संख्या में उमा भारती के समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए…माता बेटीबाई सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित संकल्प सभा में .. पूर्व सीएम उमा भारती ने … कहा कि गाय सिर्फ गौशालाएं बनाने और सरकार के भरोसे नहीं बचेंगी …उन्होंने कहा कि इसके लिए … समाज को आगे आना होगा … प्राकृतिक खेती के साथ हमें हर परिवार में एक गाय हो ये सुनिश्चित करना होगा … इसके साथ हाईवे पर गायों की बढ़ती संख्या पर भी उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि … इसके लिए भी सरकार को पॉलिसी बनानी होगी … कि हाईवे की दोनों ओर … फेंसिग कराई जाएं… जिससे गाये सड़कों पर ना आएं… वही उन्होंने एक बार फिर झांसी से चुनावी मैदान में उतरने का भी ऐलान किया …
सक्रिय राजनीति से दूर होने के बाद … दो बार चुनावी मैदान में उतरने से मना कर चुकी … पूर्व सीएम उमा भारती के सियासत में दुबारा वापसी के … कई सारे मायने निकाले जा रहे है … इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लंबे समय बाद राजधानी में गौ संवर्धन के लिए जन जागरण अभियान के दौरान उमा भारती ने ना सिर्फ अपना शक्ति प्रदर्शन किया … बल्कि बता दिया कि बिना किसी सरकारी सहयोग के भी वे अभी भी बड़ा जन आंदोलन खड़ा कर सकती है … क्योकिं उनके इस कार्यक्रम में सरकार के पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी , विधायक प्रीतम लोधी, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, राहुल लोधी, पूर्व मंत्री दीपक जोशी समेत बड़ी संख्या में उमा भारती के समर्थक मौजूद रहे …
कार्यक्रम तो गौ संवर्धन और संरक्षण का था … लेकिन कार्यक्रम में पूर्व सीएम उमा भारती ने गौ संवर्धन के साथ साथ राम मंदिर आंदोलन से लेकर उनके राजनीति में आने के सफर तक की पूरी बात अलग अंदाज में कही …
अयोध्या के श्रीराम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि श्री बाबरी मस्जिद का ढांचा नहीं गिरता तो श्रीराम मंदिर के सबूत नहीं मिलते… लेकिन अब श्रीराम मंदिर का सब काम हो चुका… उस समय श्रीराम के नाम पर हम सब एक हो गए… लेकिन गो संवर्धन, गंगा निर्मल नहीं होगी तक एक राम का काम पूरा नहीं होगा… इसी के साथ ही उन्होंने केंद्र् सरकार में मंत्री रहते हुए किए गए कामों को भी गिनवाया और बताया कि गंगा की निर्मलता की बात हो या केन बेतवा लिंक परियोजना का काम उन्होंने तेज गति से साथ इस दिशा में काम किया

मैं राजनीति, सत्ता का अनादर नहीं करती- पूर्व सीएम उमा
इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं राजनीति सत्ता का आनदर नहीं करती हूं… राजनीति से पैसा कमाने वाले उसे नर्क बनाते थे… जबकि राजनीति में सेवा से मोक्ष प्राप्ति होती… मैंने चुनाव टाले, राजनीति नहीं मंत्री पिंजरे का शेर बन जाता… लेकिन मैंने शेर की तरह काम किए… मैंने NDA में आने की बात कही थी… जिसके बाद अशोक सिंघल के कहने में बीजेपी में आई..और उसके बाद … केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन कर चुनाव लड़ने के लिए कहा… मैं लड़ी जीती और फिर मंत्री बनने पर मां गंगा की निर्मलता के लिए काम किया… प्रदेश में शराबबंदी की लड़ाई लड़ी… इसके बाद नई शराब नीति बनी और प्रदेश से अहाते खत्म हो गए। नई दुकान नहीं खुली… कुल मिलाकर पूर्व सीएम उमा भारती ने गौ संवर्धन संकल्प जनजागरण अभियान के जरिये … एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन के साथ ही … ये साफ कर दिया है कि वें अभी सक्रिय राजनीति से दूर नहीं हुई है

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।