,

Bhopal: नूतन स्कूल में छात्राओं ने किया हंगामा, स्कूल की HR मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो…

- Advertisement -
Ad imageAd image
BHopal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की शासकीय सरोजिनी नायूड स्कूल (नूतन स्कूल) में बुधवार 4 सितंबर को जमकर बवाल देखने को मिला। यहां की छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्कूल स्टॉफ खासकर एचआर मैनेजर के खिलाफ आरोप लगाते हुए स्कूल में तोड़-फोड़ भी की। इस प्रदर्शन में कुछ छात्राएं बेहोश भी हो गईं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी पहुंचे।

छात्राओं का आरोप है कि लेट आने पर स्कूल की HR मैनेजर उनसे सफाई कराती हैं, घास कटवाती हैं। आर्मी में दिए जाने वाले पनिशमेंट यहां के बच्चों को देती हैं। मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख HR मैनेजर वर्षा झा को हटा दिया गया है।

प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया कि, ‘एक मैम हैं, जो एक मिनट भी लेट स्कूल पहुंचने पर बाहर खड़ा कर देती हैं। सभी से गंदा सलूक करती हैं। कहती हैं कि हमसे बहस मत करो। सभी छात्राओं को प्रताड़ित करती हैं। कई बार तो पेरेंट्स को भी स्कूल में नहीं आने दिया जाता।’ छात्राओं का कहना है कि, स्कूल में लेट आने पर झाड़ू-पोंछा लगवाते हैं। कचरा उठवाते हैं और टॉयलेट साफ कराते हैं। हमारे हाथ के कड़े रख लेते हैं, वापस भी नहीं करते।

मामले को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने राज्य की मोहन सरकार कर हमला बोला है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, ‘भाजपा के राज में छात्राओं, बेटियों, महिलाओं पर अत्याचार जारी। अब मामला भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आया है, जिसमें लेट आने पर छात्राओं से सफाई कराई जाती है। इस मांग को लेकर छात्राओं काे प्रदर्शन करना पड़ा। क्या यही है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की हकीकत?

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर