,

भोपाल: गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, मुकदमा दर्ज होने के बाद हुआ मामला शांत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhopal: Stone pelting on Ganesh idol immersion procession, angry people blocked the road, matter calmed down after case was registered

by: vijay nandan

भोपाल : राजधानी भोपाल के डीआईजी बंगला इलाके में सोमवार रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर विरोध जताया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।

कैसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार रात लगभग 9:30 बजे आरिफ नगर के पास गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया, जिससे झांकी में रखी प्रतिमा को नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद श्रद्धालु और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।

विरोध और नारेबाजी

प्रतिमा को नुकसान पहुंचने पर लोग डीआईजी बंगला चौराहे पर इकट्ठा हुए और चक्का जाम कर नारेबाजी की। कई लोगों ने मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद तीन संदेहियों को चिह्नित किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया।

भोपाल पुलिस का एक्शन

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया और दोनों पक्षों को आमने-सामने होने से रोक दिया। पुलिस ने बताया कि कुछ संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है और उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है।

भोपाल कमिश्नर हरिनायारण चारी मिश्र ने कहा है कि घटना की सीसीटीवी वीडियो देखे गए हैं, आरोप सही पाए गए तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समिति का आरोप

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा की मांग पहले ही की गई थी, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएएफ की टुकड़ी भी मौके पर नहीं थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल