Bhopal News: सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में लगी आग, कई किमी तक दिखा काले धुएं का गुबार, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bhopal-satpura-bhavan-fire-bushes-smoke-police-investigation

रिपोर्ट- अनिरुद्ध सोनाले

Bhopal News: राजधानी भोपाल में सतपुड़ा भवन के पास मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही इलाके में काले धुएं के घने गुबार उठने लगे, जो काफी दूर से दिखाई दिए। करीब 15 मिनट तक आसमान में धुआं छाया रहा, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आने से कई पेड़-पौधे झुलस गए। बताया जा रहा है कि आग एक स्मार्ट टॉयलेट और आसपास की झाड़ियों में लगी थी।

Bhopal News: बस्ती के नजदीक लगी आग, बड़ा हादसा टला

घटनास्थल सतपुड़ा भवन से लगभग 75 मीटर दूर स्थित है, जहां पास में ही वल्लभ नगर की रहवासी बस्ती मौजूद है। यदि आग फैलती, तो यह सीधे बस्ती तक पहुंच सकती थी। आग उसी रास्ते पर लगी, जिसका इस्तेमाल स्थानीय लोग बस्ती में आने-जाने के लिए करते हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि आग जानबूझकर लगाई गई हो। फिलहाल एमपी नगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Bhopal News: पहले भी सतपुड़ा भवन में लग चुकी है भीषण आग

गौरतलब है कि सतपुड़ा भवन परिसर में इससे पहले भी आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब दो साल पहले भी यहां एक बड़ी आग लगी थी, जिसने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

इसके अलावा, हाल ही में सचिवालय के सामने स्थित सतपुड़ा भवन की इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी, जो तीसरी मंजिल से शुरू होकर छठी मंजिल तक फैल गई थी। उस दौरान हालात बेकाबू होते देख तत्कालीन मुख्यमंत्री को एयरफोर्स की मदद तक मांगनी पड़ी थी। फिलहाल ताजा घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से

Pilibhit: ओढ़ाझार में बिना नोटिस गरजा बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच घर ढहाने पर हंगामा

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । जिले के बिलसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओढ़ाझार

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त