Bhopal news: अखिल भारतीय यादव/अहिर समाज द्वारा सैनिकों के सम्मान में आयोजित एक दिवसीय सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष सम्मिलित होकर कार्यक्रम को किया संबोधित। नगर निगम अध्यक्ष का स्वागत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक यादव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कप्तान साहब जी, श्री करण सिंह जी, श्री हीरालाल जी, श्री रामराज यादव जी, श्री शीशुपाल यादव जी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री हरीश यादव जी, युवा कार्यकारिणी सदस्य इंज ी. श्री प्रताप सिंह जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ज्ञानप्रकाश जी, श्री हरीनारायण यादव जी, श्री शिवनारायण जी, प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आशा यादव जी, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं समाज की प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व पार्षद श्रीमती कमलेश यादव जी सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों द्वारा किया गया।
नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में भारत के संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहब अंबेडकर द्वारा दिए गए तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का उल्लेख करते हुए कहा कि यही मंत्र समाज को प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि यादव समाज शिक्षित, संगठित एवं आत्मनिर्भर समाज है, जो निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे यादव समाज के लिए गौरव का विषय है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिभा किसी जाति या संपन्नता की मोहताज नहीं होती, बल्कि परिश्रम, संघर्ष और समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि यादव समाज के अनेक युवक भारतीय सेना में सेवा देकर राष्ट्र और समाज का मान बढ़ा रहे हैं। अंत में नगर निगम अध्यक्ष ने सैनिकों के सम्मान हेतु इस प्रेरणादायी कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और समाज से शिक्षा, संगठन एवं संघर्ष के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।





