Bhopal: MP में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 1116 जगह छापे, 1825 सिलेंडर जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने मंत्रालय मे खाद्य विभाग के अधिकारियों तथा ऑयल कंपनियो के प्रतिनिधियों के साथ पेट्रोल, डीजल, पीएनजी, सीएनजी तथा घरेलू गैस की आपूर्ति के संबंध मे समीक्षा की।

एसीएस श्रीमती शमी द्वारा सिलेन्डर की वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं। ऑयल कंपनियो के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि कंपनियो ने मोबाइल एप, एसएमएस, व्हाट्सएप तथा आईवीआरएस कॉल द्वारा गैस बुकिंग की सुविधा प्रदान की गयी है। उपभोक्ता बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यम का प्रयोग करें तथा अनावश्यक रूप से एजेंसी पर जाने से बचें। ऑयल कंपनियो के प्रतिनिधि द्वारा यह भी बताया गया कि रविवार 15 मार्च को अवकाश के बाद भी तीनों गैस कंपनियों द्वारा लगभग 1,20,000 गैस सिलेन्डर घरेलू उपभोक्ताओं को प्रदान करने के लिए उपलब्ध कराये गए हैं।

Bhopal: 1116 स्थानों पर कार्यवाही कर 1825 सिलेंडर जप्त

गैस एजेंसियों के संचालन, सिलेंडर वितरण की समयबद्धता और उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की गयी। सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि सूचना-तंत्र सुदृढ़ कर अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। यदि कहीं वितरण व्यवस्था में अनियमितता या विलंब की शिकायत मिलती है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।

प्रदेश में एलपीजी की कालाबाजारी तथा जमाखोरी के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में 1116 स्थानों पर कार्यवाही कर 1825 सिलेंडर जब्त किये गए तथा 08 प्रकरण में एफआईआर की गयी। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी तथा घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता के सम्बन्ध में ऑयल कंपनियों से समन्वय के लिए राज्य स्तर पर 6 सदस्यीय समिति भी गठित की गयी है, जो प्रदेश में कामर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी करेगी।

औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थाओ से आग्रह किया गया है कि वे उपलब्धता अनुसार पीएनजी के कनेक्शन लें। पीएनजी की आपूर्ति लगातार बनी हुई है और आगे भी जारी रहेगी। ऑयल कंपनी के स्टेट नोडल ऑफिसर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, घरेलू पीएनजी तथा सीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है। साथ ही गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक है। प्रदेश के बॉटलिंग प्लांट एवं वितरकों के गोदाम में पर्याप्त सिलेण्डर उपलब्ध हैं।

घरेलू उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि विगत अंतिम रिफिल के 25 दिन बाद पुनः बुकिंग करायें। प्रशासन द्वारा वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने एवं वैकल्पिक ईंधन स्रोतों को अपनाने की सलाह भी दी गयी है। जिन कार्यों में गैस ज्यादा खर्च होती है उनको नियंत्रित करने एवं विकल्प तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति जारी है, उपभोक्ता अनावश्यक रूप से अफवाहों से भ्रमित न हों। देश की रिफायनरी उच्च क्षमता पर कार्य कर रही हैं तथा पश्चिम एशिया के अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Bhopal: सिलेण्डर बुकिंग की शिकायत / सुझाव हेतु टोल फ्री नंबर :

भारत गैस हेल्पलाइन नंबर – 1800-22-4344 (टोल फ्री)
इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर- 1800-2333-555 (टोल फ्री)
एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर- 1800-2333-555 (टोल फ्री)
क्रमांक : 1530H

read also: MGM Indore में नए अत्याधुनिक अस्पताल भवन से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती: डिप्टी सीएम

- Advertisement -
Ad imageAd image

CM डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत के परिजनों से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

CM मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन निवासी स्व. गुरकीरत मनोचा के

US strikes Iranian ships: ट्रंप का दावा, ईरान की मिसाइल क्षमता लगभग खत्म, माइन-लेइंग जहाज नष्ट

US strikes Iranian ships: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान

PAK- AFG War: पाकिस्तान ने काबुल के एक अस्पताल पर किया हमला , 400 से अधिक की मौत

PAK- AFG War: सोमवार की देर रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में

CM डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत के परिजनों से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

CM मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन निवासी स्व. गुरकीरत मनोचा के

Ujjain को राज्यपाल पटेल और CM डॉ. यादव देंगे विकास की सौगात, कई विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन

Ujjain: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 17

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. छत्तीसगढ़ में मौसम का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें MP: 1. घरेलू सिलेंडर की

Shivratri: आज मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Shivratri: हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी

Horoscope: 17-03-26

Horoscope: ग्रहों की चाल के अनुसार सोमवार का दिन कई राशियों के

FMPCCI मैनेजिंग कमेटी चुनाव में मनोज मीक निर्वाचित

FMPCCI : मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग मंच में क्रेडाई को पहली बार

barabanki farmer : सब्सिडी से नीरज की बदली तकदीर, जरबेरा की खेती से लाखों की कमाई

barabanki farmer : राष्ट्रीय बागवानी मिशन की मदद से बाराबंकी के नीरज

wholesale-inflation : 12 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची थोक महंगाई, फरवरी में WPI बढ़कर 2.13%

wholesale-inflation : खाने-पीने की चीजें और रोजमर्रा के सामान महंगे, तेल की

dumka-shikaripara : भीषण सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

रिपोर्ट: आगस्टीन हेम्बरम dumka-shikaripara : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना

Bokaro Road Accident : बोकारो में सुबह टहलने निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

रिपोर्ट- संजीव कुमार Bokaro Road Accident : शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र

bokaro : बोकारो के लुगू बुरु जंगल में आग का खतरा, 40 हाथियों का झुंड गांवों की ओर आ सकता है

रिपोर्ट- संजीव कुमार bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड

Moradabad Road Accident: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 4 की मौत

Report by: Danveer Singheni Moradabad Road Accident: मुरादाबाद जिले में रविवार को

Korba Encroachment Action: मुडापार में कबाड़ियों के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Korba Encroachment Action: सुबह से चली प्रशासन की कार्रवाई, कई अवैध कब्जे

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से CM डॉ. मोहन यादव की भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Rudraprayag में बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, मौसम में बड़ी ठंड

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बार

Shubman Gill को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका, अब वनडे वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को हाल