,

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश बन रहा देश का वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन हब

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhopal

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को केवल एक सरकारी दायित्व न मानकर इसे सामुदायिक सहभागिता, पर्यटन और स्थानीय रोजगार से जोड़कर एक जनआंदोलन का रूप दे दिया है। आज मध्यप्रदेश न केवल ‘टाइगर स्टेट’ है, बल्कि वैज्ञानिक संरक्षण के मामले में पूरे देश के लिए एक मार्गदर्शक बनकर उभरा है।

Bhopal कूनो और प्रोजेक्ट चीता: विलुप्त प्रजातियों की सफल वापसी

श्योपुर का कूनो नेशनल पार्क आज वैश्विक संरक्षण का केंद्र बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को डॉ. मोहन यादव की सरकार ने नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। वर्तमान में कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। कूनो को अब एक ‘ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांधी सागर अभयारण्य और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व को चीतों के नए आवास के रूप में तैयार किया जा रहा है। चीतों के साथ-साथ कान्हा में ‘जंगली भैंसों’ के पुनर्वास ने जैव-विविधता के संतुलन में एक नया अध्याय जोड़ा है।

Bhopal जलीय जीव और गिद्ध संरक्षण में देश का नेतृत्व

प्रदेश सरकार ने वनों के साथ-साथ जलीय और आकाश में रहने वाले जीवों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया है। चंबल, कूनो और नर्मदा नदियों में घड़ियाल, मगरमच्छ और कछुओं के संवर्धन के लिए प्रभावी नीतियां लागू की गई हैं। वहीं, मध्यप्रदेश 14 हजार से अधिक गिद्धों के साथ देश में सर्वाधिक गिद्धों वाला राज्य बन गया है। भोपाल के वन विहार में संचालित रेस्क्यू सेंटर और गिद्धों की रेडियो टैगिंग ने इस लुप्तप्राय पक्षी को बचाने में बड़ी सफलता हासिल की है।

Bhopal टाइगर रिजर्व का विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यकाल में रातापानी और माधव जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को ‘टाइगर रिजर्व’ का दर्जा मिलना ऐतिहासिक कदम रहा है। साथ ही, वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए 5,500 करोड़ रुपये की मेगा टाइगर कॉरिडोर परियोजना पर काम चल रहा है। हाईवे पर अंडरपास, ओवरपास और रातापानी में बना 12 किलोमीटर लंबा साउंडप्रूफ कॉरिडोर यह दर्शाता है कि आधुनिक विकास और वन्यजीवों की सुरक्षा के बीच संतुलन कैसे बनाया जा सकता है। इसके अलावा, हाथियों के संरक्षण के लिए गठित ‘हाथी टास्क फोर्स’ और मुआवजा राशि में 25 लाख रुपये तक की वृद्धि सरकार के मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करती है।

Read this: Barwaha: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर ‘महादान’, CISF जवानों और युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक