,

Barwaha: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर ‘महादान’, CISF जवानों और युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Barwaha

Report: Vishal

Barwaha अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को स्थानीय सिविल अस्पताल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल और एचएम अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। भीषण गर्मी के दौरान रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

Barwaha सीआईएसएफ प्रशिक्षणार्थियों ने पेश की सेवा की मिसाल

शिविर में देश सेवा का जज्बा रखने वाले 50 से अधिक सीआईएसएफ (CISF) प्रशिक्षणार्थियों ने पहुँचकर रक्तदान किया। युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विनय सिंह चौहान के अनुसार, कुल दानदाताओं में 10 महिलाएं शामिल थीं, जबकि 12 लोगों ने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान करने का गौरव प्राप्त किया।

Barwaha जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

इस विशेष अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता और जिला जनपद सदस्य प्रभारी लक्ष्मण काग भी उपस्थित रहे। नपाध्यक्ष गुप्ता ने रक्तदान को ‘महादान’ की संज्ञा देते हुए कहा कि यह जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ऐसे आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लें।

Barwaha स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है रक्तदान

चिकित्सा विशेषज्ञों ने शिविर के दौरान रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों पर भी प्रकाश डाला। डॉ. हिमांशु सिंह ने बताया कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता के शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की संभावना को कम करने में भी सहायक होता है। सुबह 8:30 से दोपहर 1:30 बजे तक चले इस सफल अभियान में स्थानीय चिकित्सा टीम और पैरामेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read this: Love is always louder : विजय के शपथ ग्रहण के बाद त्रिशा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक