भोपाल: जनजातीय संग्रहालय में विश्व संगीत दिवस पर सुरों की जुगलबंदी, फ्रांस और भारत का अनूठा संगम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, “संगीत कोई भाषा नहीं, बल्कि आत्मा की आवाज़ है।” इसी संदेश को सजीव करता एक सुंदर आयोजन शनिवार शाम भोपाल स्थित मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में देखने को मिला, जहां विश्व संगीत दिवस के अवसर पर भारतीय और फ्रांसीसी संगीत के रंग एक साथ बिखरे।

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष ‘संगीत संध्या’ में दो अलग-अलग संस्कृतियों के संगीत ने एक ही मंच पर मिलकर ऐसा समां बांधा कि श्रोता मंत्रमुग्ध रह गए।


डेविड वाल्टर्स ने कैरेबियाई सुरों में पिरोया भारतीय स्पर्श

कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ्रांसीसी-कैरेबियाई संगीतकार डेविड वाल्टर्स और उनके बैंड की रही। उन्होंने अपने एल्बम ‘Soul Tropical’ के गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल में जीवंत ऊर्जा भर दी।

La Vie Est Belle’, ‘Jodiya’, ‘Di Yo’, ‘Gimme Love’, ‘Night in Madinina’, और ‘Don’t You’ जैसे गीतों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। डेविड की परफॉर्मेंस कैरेबियाई बीट्स, इलेक्ट्रॉनिक संगीत और भारतीय सुरों का खूबसूरत संगम रही।

उनके साथ मंच पर ड्रम पर एंडी लॉइक बेराल्ड काटेलो और कीबोर्ड पर जेवियर यान बेलिन ने सुरों का साथ निभाया। लगभग डेढ़ घंटे की इस प्रस्तुति में दर्शकों को एक अनूठा इंडो-फ्रेंच फ्यूजन अनुभव मिला।


डॉ. रीता देव ने सुरों में रचाया मानसून

कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति में पद्मविभूषण विदुषी डॉ. गिरिजा देवी की शिष्या डॉ. रीता देव ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से मानसून की सुंदरता को सुरों में पिरोया।

उन्होंने राग मेघ मल्हार में विलंबित एक ताल की बंदिश ‘जिया मोरा डर लागे…’ से शुरुआत की। इसके बाद द्रुत तीन ताल में ‘गगन गरज चमकत दामिनी…’ प्रस्तुत कर वर्षा ऋतु का जीवंत चित्र उकेरा।

इसके पश्चात राग मिश्र तिलक कामोद में ठुमरी ‘अबकी सावन घर आजा…’ और कजरी ‘घिर घिर आई सावन की बदरिया…’ ने संध्या को भावपूर्ण समापन दिया। तबले पर हितेंद्र दीक्षित, हारमोनियम पर रचना शर्मा, और तानपुरे पर आभा जैनभारती सोनी ने संगीत की समृद्ध संगत दी।


विशेष अतिथियों की उपस्थिति

इस संगीतमयी शाम में कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे, जिनमें संस्कृति संचालक एन.पी. नामदेव, उप-संचालक डॉ. पूजा शुक्ला, संग्रहाध्यक्ष अशोक मिश्रा, आलियांज फ्रांसिस की निदेशक इनग्रीड ल गार्गासोन, उप-निदेशक रीता गोहाडे और अध्यक्ष अखिलेश वर्मा शामिल थे।


विश्व संगीत दिवस के इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि संगीत सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से परे एक सार्वभौमिक भावना है। फ्रेंच कैरेबियाई बीट्स और भारतीय रागों की इस सुंदर प्रस्तुति ने भोपालवासियों को एक अविस्मरणीय अनुभव दिया।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका