,

भाटापारा: देशी कट्टा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, अपचारी बालक भी शामिल

Bhatapara: Four accused arrested with country-made pistol, juvenile also included

BY- ISA AHMAD

भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक सहित चार आरोपियों को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सुरखी रोड स्थित शराब भट्टी के पास की गई, जहां आरोपी हथियार के दम पर लोगों को डरा-धमका रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपने हाथ में देशी कट्टा लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी लोगों को जानबूझकर डराने-धमकाने के उद्देश्य से हथियार का प्रदर्शन कर रहे थे।

भाटापारा शहर थाना में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

पुलिस अब आरोपियों से हथियार की सप्लाई और उनके आपराधिक इतिहास को लेकर पूछताछ कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट- अमृत साहु

06 मई 2025: सभी राशियों के लिए आज का ज्योतिष भविष्यफल

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…