भाटापारा: नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhatapara: 3 accused arrested for molesting and assaulting a minor

भाटापारा। भाटापारा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, धनेली निवासी आरोपी लंबे समय से नाबालिग को आते-जाते परेशान कर रहे थे।

जब नाबालिग की माँ ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, तो आरोपी और उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट भी की। पीड़िता के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद भाटापारा ग्रामीण पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025: जानें अपनी राशि का भविष्य