,

भानुप्रतापपुर: कराठी में 12 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

Bhanupratappur: 12 illegal encroachments removed in Karathi

BY- ISA AHMAD

पुलिस बल की मौजूदगी में की गई कार्रवाई

भानुप्रतापपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कराठी में आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की गई। ग्राम पंचायत कराठी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में 12 अवैध कब्जों को हटाया।

यह भूमि ग्राम पंचायत की बेशकीमती जमीन है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित है। यहां संबलपुर और कराठी के कुछ निवासियों द्वारा दुकानें और ठेले लगाकर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। अतिक्रमण के विरुद्ध ‘सुशासन तिहार’ के दौरान शिकायत दर्ज की गई थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया।

प्रशासन ने 30 अप्रैल को सभी 12 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया, लेकिन निर्धारित समयसीमा के भीतर किसी ने भी कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद आज, मंगलवार को पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए सभी अवैध ढांचे हटाए गए।

ग्राम पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित में भूमि को खाली कराना आवश्यक था ताकि भविष्य में इसका उपयोग योजनाबद्ध तरीके से किया जा सके। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर: अभिषेक सिंह

07 मई 2025: इन राशियों के लिए आज है खास दिन!

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…