भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल एक-दो बार नहीं बल्कि तीसरी बार ढहा, बिहार सरकार की है यह महत्वाकांक्षी परियोजना, लागत जानकर चौंक जाएंगे आप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बिहार से एक बार फिर ऐसी खबर आई है जो राज्य सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। आपने हाल ही में बिहार से ऐसी कई खबरें सुनी होंगी कि निर्माणाधीन पुल या कुछ दिन पहले उद्घाटन किए गए पुल पानी के तेज बहाव में डूब गए हैं। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल, भागलपुर में सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर निर्माणाधीन फोर लेन पुल शनिवार को तीसरी बार गंगा नदी में भरभरा कर गिर गया।

बता दें कि सुल्तानगंज से अगुवानी घाट की तरफ से पिलर नंबर 9 और 10 के बीच का हिस्सा गंगा नदी में गिरा है। इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी करा रही है। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिला को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।

पहले दो बार गिर चुका है पुल

सबसे बड़ी बात ये है कि ये महासेतु पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार गंगा नदी में गिरा है। सबसे पहले 27 अप्रैल 2022 को इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था। उस वक्त तेज आंधी बारिश की वजह से 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर नदी में गिरा था। गनीमत रही थी कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी।

दूसरी बार 4 जून 2023 को सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर निर्माणाधीन फोर लेन पुल जमींदोज हो गया था। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिरने की वजह से ड्यूटी कर रहे दो गार्ड भी इस हादसे में लापता हो गए थे। दूसरी बार पुल के पाया नंबर 10, 11, 12 के ऊपर का पूरा सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था जो पुल का लगभग 200 मीटर हिस्सा आंका गया था। हालांकि, इस बार करीब 80 प्रतिशत काम सुपर स्ट्रक्चर का पूरा हो गया था। साथ ही अप्रोच रोड का काम भी 45 फीसद पूरा कर लिया गया है। इन सबके बीच तीसरी बार महासेतु ध्वस्त हुआ है।

बिहार सरकार की है महत्वाकांक्षी परियोजना

बता दें कि भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस परियोजना को पूरा करने में 1710.77 करोड़ की लागत आने वाली है। सीएम नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को इसका शिलान्यास किया था। इस पुल और सड़क निर्माण से एनएच 31 और एनएच 80 आपस में जुड़ जाएंगे। इस पुल की लंबाई 3.160 किलोमीटर जबकि एप्रोच पथ की कुल लंबाई करीब 25 किलोमीटर है।

Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Child Protection Workshop: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर विशेषज्ञों की चर्चा

Road Accident: दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

Road Accident: सेक्टर 2 चौक पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल

Ambikapur bulldozer action: बुलडोजर अभियान के तहत 39 अवैध मकान ध्वस्त

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur bulldozer action: अंबिकापुर में प्रशासन ने आज

Park Cleanliness Drive: खबर का बड़ा असर, इंदिरा पार्क में शुरू हुआ सफाई अभियान

Park Cleanliness Drive: नगर पालिका हरकत में, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

Fort Kochi रेड जोन में ड्रोन उड़ाने का आरोप, दो अमेरिकी पर्यटकों पर दर्ज FIR

Fort Kochi: केरल के फोर्ट कोच्चि में हाई-सिक्योरिटी रेड जोन में ड्रोन

CG: Top 10

CG: 1. बिलासपुर बैग चोरी के शक में बाजार में मारपीटबिलासपुर के

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मौसम में बदलाव और बारिश का अलर्टमध्य प्रदेश में

Horoscope: 24-03-26

Horoscope: जानें मंगलवार का राशिफल, किस राशि को होगा लाभ और किसे

Haryana Journalists Protest : ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ इंदु बंसल

Haryana Journalists Protest : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Bhopal news : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पूर्व मंत्री पवैया ने संभाला पदभार

Bhopal news : उप मुख्यमन्त्री देवड़ा एवं श्री शुक्ल ने दी शुभकामनाएं

Balod Kite Accident : छत से गिरकर 7 वर्षीय मासूम की मौत

Balod Kite Accident : नेवारीकला गांव में दर्दनाक हादसा, दूसरी मंजिल से

Pension Issue : बोकारो में पेंशन के लिए भटकता बुजुर्ग, 3 महीने से प्रखंड कार्यालय के चक्कर

Pension Issue : कसमार प्रखंड कार्यालय में सुनवाई नहीं, बुजुर्ग रोज लगा

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा