Bhagalpur : नवगछिया में खूनी होली: पत्नी को ससुराल छोड़ लौट रहे तीन दोस्तों को मारी गोली, दो की मौत, एक गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhagalpur

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा

Bhagalpur रंगों के उत्सव होली के बीच भागलपुर के नवगछिया इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ आपसी रंजिश या अज्ञात कारणों से तीन दोस्तों को गोली मार दी गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा दोस्त जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। इस तिहरे हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और होली का जश्न मातम में बदल गया है।

ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हमला

Bhagalpur मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र निवासी गुलशन कुमार और धीरज कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक अजेश कुमार भी उन्हीं का ग्रामीण है। मृतक गुलशन के भाई मिथिलेश ने बताया कि गुलशन होली पर अपनी पत्नी को इस्माइलपुर स्थित उसके मायके छोड़ने आया था। पत्नी को मायके छोड़कर तीनों दोस्त अपने एक अन्य रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से शाम 4 बजे निकलने के बाद वे लापता हो गए। परिजनों ने रात भर खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

कलबलिया धार के पास मिले शव, घायल ने दी जानकारी

Bhagalpur पूरी रात लापता रहने के बाद, शुक्रवार सुबह घायल अजेश कुमार ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को फोन किया और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुँचे, जहाँ नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी स्थित कलबलिया धार के पास सड़क किनारे गुलशन और धीरज के शव बरामद हुए। घायल अजेश की नाजुक हालत को देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत

Bhagalpur सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कलबलिया धार और आसपास के इलाकों में साक्ष्य जुटा रही है। गोलीबारी के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस आपसी दुश्मनी और लूटपाट जैसे सभी कोणों से मामले की गहन छानबीन कर रही है। होली के दिन हुई इस दोहरी हत्या से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है।

Read this: Lucknow: रेलवे अधिकारी की बेरुखी पर लोको पायलट का दर्दनाक विरोध, दफ्तर में पैंट उतारकर दिखाया सर्जरी का जख्म

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और