,

बंगालः पुलिस ने किया बांग्लादेशी को गिरफ्तार, 2 साल से रह रहा था भारत में

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस ने एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी युवक फर्जी तरीके से भारत में रह रहा था उसने अपनी पहचान छिपा रखी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि बांग्लादेशी फर्जी तरीके से रूका है। पुलिस ने रात में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक 2 साल से भारत में रह रहा था और यहां एक होटल में काम कर रहा था। वहीं युवक ने अपनी पहचान छिपा रखी थी।

बांग्लादेशी ने लिया फर्जी दस्तावेजों का सहारा
जब पुलिस को सूचना मिली कि माक्र्विस स्थित एक निजी होटल में बांग्लादेशी काम करता है तो पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई की और बांग्लादेशी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने भारत में रहने के लिए फर्जी कागज तैयार कराए थे और 2 साल से यहां होटल में काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मुम्बई से भी पकड़ा जा चुका है बांग्लादेशी

बीते दिनों मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गयाए जो पिछले 26 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहा था। आरोपी की पहचान स्वप्न कुमार हरिपद मंडल के रूप में हुई थीए जिसे रियाद जाने वाली उड़ान में चढ़ने से रोका गया था। मंडल के पासपोर्ट विवरण में विसंगतियां देखी गईंए जिसके बाद उसे शक के आधार पर रोका गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि मंडल एक फर्जी भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा था।