बेमेतरा: स्वामी विवेकानंद स्टेडियम किराये पर देकर अव्यवस्था की भेंट चढ़ा, बच्चे खुद कर रहे सफ़ाई-जिम्मेदार कौन?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बेमेतरा: स्वामी विवेकानंद स्टेडियम किराये पर देकर अव्यवस्था की भेंट चढ़ा, बच्चे खुद कर रहे सफ़ाई-जिम्मेदार कौन?

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain

बेमेतरा का एकमात्र स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, जो खिलाड़ियों के लिए मुख्य खेल स्थल है, अब लगातार किराये पर सामाजिक कार्यक्रमों के लिए दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नामदेव जयंती कार्यक्रम के लिए दो दिनों हेतु स्टेडियम बुक किया गया था। आयोजनकर्ताओं को स्पष्ट रूप से लिखकर दिया गया कि दो दिन खेल गतिविधियाँ बंद रहेंगी।

लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्टेडियम की हालत बेहद खराब मिली:

  • पूरा परिसर गंदगी और अव्यवस्था से भरा
  • कूड़ा-कचरा जगह-जगह फैला
  • साफ-सफाई का कोई इंतज़ाम नहीं
  • टेबल टेनिस का बोर्ड टूटा, उसी पर खाना परोसा गया
  • खेल उपकरण भी बिखरे और क्षतिग्रस्त पड़े मिले

सबसे बड़ी बात:
खेलने आने वाले बच्चे खुद सफाई करने को मजबूर हैं, ताकि वे मैदान में अभ्यास कर सकें।

अब सवाल यह है कि:
स्टेडियम को किराए पर देने के बाद सफाई और संरक्षण की जिम्मेदारी कौन लेगा?
खेल सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने पर कार्यवाही क्यों नहीं होती?
खिलाड़ियों के अधिकारों और सुविधाओं की अनदेखी कब तक जारी रहेगी?

यह कबर भी पढ़ें: अम्बिकापुर: सायबर टीम की बड़ी कार्रवाई, डीजल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया
बेमेतरा में खिलाड़ियों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में