बेमेतरा: 32 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे पंचायत सचिव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: Panchayat secretaries on indefinite strike for 32 days

चार सचिव भूख हड़ताल पर

बेमेतरा | रिपोर्टर: संजू जैन

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले सहित बेरला जनपद के पंचायत सचिव 32 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। यह हड़ताल प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर 18 मार्च से जारी है। तेज गर्मी के बावजूद पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं, और अब आंदोलन ने गंभीर रूप ले लिया है, क्योंकि चार सचिव भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

हड़ताली पंचायत सचिवों की प्रमुख मांग उनका शासकीयकरण है। सचिवों ने बताया कि उन्होंने 17 मार्च को विधानसभा का घेराव किया था, लेकिन जब मांगों पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली, तब 18 मार्च से जनपद मुख्यालयों में धरना शुरू कर दिया गया। आज इस धरने को 32 दिन हो चुके हैं।

पंचायत सचिव अनिता मारकंडे, ममता साहू, शिव कुमार एवं अन्य आंदोलनरत सचिवों ने बताया कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में पंचायत सचिवों के शासकीयकरण का वादा किया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद यह वादा अधूरा है। सचिवों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, हड़ताल और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताल के चलते पंचायत स्तर पर सारा कामकाज ठप हो गया है। शासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को पंचायत कार्यों का प्रभार देने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने भी यह जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया और पंचायत सचिवों के आंदोलन को समर्थन दिया।

इस लंबी हड़ताल से पंचायतों में योजनाओं का क्रियान्वयन, दस्तावेज़ी काम, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं। सचिवों की जिद और सरकार की चुप्पी के बीच ग्रामीण जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अब देखना यह होगा कि सरकार इस आंदोलन को कितनी गंभीरता से लेती है और कब तक पंचायत सचिवों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय लिया जाता है।

18 अप्रैल 2025 का राशिफल: परिघ योग का प्रभाव, सभी 12 राशियों के लिए शुभ समय और उपाय

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में