,

बेमेतरा: नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 72 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

Bemetara: Encroachment removed from 72 acres of government land in Navagarh assembly constituency

बुलडोजर चलाकर की गई बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर: संजू जैन

बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत नांदघाट तहसील के ग्राम पंचायत एरमशाही में शुक्रवार को राजस्व विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 एकड़ शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। यह कदम सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों के आधार पर उठाया गया।

ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव की चारागाह और सार्वजनिक उपयोग की शासकीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। इस पर पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर संबंधित अतिक्रमणकारियों को तीन बार नोटिस जारी किया, लेकिन कब्जा हटाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई।

इसके बाद आज नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे और नांदघाट तहसीलदार सुमित देवांगन के नेतृत्व में राजस्व अमला और पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए मौके पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत एरमशाही के सरपंच, आसपास के गांवों के कोटवार, ग्रामीण और बड़ी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे। कब्जा हटाने के बाद जमीन को पुनः ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया।

इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन की सराहना की और इसे जनहित में उठाया गया आवश्यक कदम बताया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…