,

BEMETARA: नवागढ़ में अवैध धान परिवहन का पकड़ा गया मेटाडोर, कीमत 1.98 लाख रुपए

- Advertisement -
Ad imageAd image
BEMETARA

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain

BEMETARA: खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के ही विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ में लगातार अवैध धान परिवहन के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में एक मेटाडोर को अवैध रूप से धान ले जाते हुए पकड़ा गया है।

धान खरीदी केंद्र में खपाने की थी तैयारी
जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया मेटाडोर अवैध रूप से धान का परिवहन कर उसे सरकारी धान खरीदी केंद्र में खपाने की तैयारी में था।

आकस्मिक जांच में तहसीलदार ने पकड़ा
आकस्मिक जांच के दौरान तहसीलदार विनोद बंजारे ने मेटाडोर को पकड़कर कार्रवाई की। जांच में परिवहन से जुड़े दस्तावेज भी संदिग्ध पाए गए।

मोहलाइन से कटई ले जाया जा रहा था धान
बताया गया कि ग्राम मोहलाइन से धान का परिवहन कर ग्राम कटई के धान खरीदी केंद्र में ले जाया जा रहा था।

ट्रक में भरे थे 161 कट्टे धान
जांच के दौरान मेटाडोर में कुल 161 कट्टे धान पाए गए। पकड़े गए धान की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 98 हजार रुपए बताई जा रही है।

प्रशासन की कार्रवाई जारी
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Top 10 CG News: 26-12-2025

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स