,

बेमेतरा ब्रेकिंग: शासकीय वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Bemetara Breaking: Government vehicle crashed, major accident averted

संवाददाता: संजू जैन, बेमेतरा

बेमेतरा जिले में एक बार फिर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पीएचई विभाग की एक शासकीय वाहन भेड़नी और हड़गांव के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना देवरबीजा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन घोटमर्रा क्षेत्र से बोर खनन कार्य करके लौट रही थी। इसी दौरान भेड़नी पुल के पास, ड्राइवर का ध्यान अचानक भटक गया और वाहन सीधे पुल के नीचे गिरकर पलट गई।

हादसे में मौजूद ड्राइवर और मजदूर सभी बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी त्रासदी होने से टल गई। हालांकि वाहन को क्षति पहुंची है, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही देवरबीजा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। विभागीय स्तर पर भी जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह घटना प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि शासकीय वाहनों के संचालन में सावधानी और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…