,

बड़वाह: पुलिस का अमानवीय चेहरा! बुजुर्ग को 112 से कुचला मौके पर मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

संवाददाता: विशाल कुमरावत

बड़वाह: बस स्टेशन पर एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें सीतापुरी निवासी बुजुर्ग काशीराम (उदयनगर के पास) की मौत हो गई। काशीराम अपनी बहन राधी बाई के साथ बस का इंतजार कर रहे थे, तभी डायल 112 वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर से गंभीर चोट लगने के कारण बुजुर्ग मौके पर ही दम तोड़ गए।

जानकारी के अनुसार, काशीराम अपनी बहन के साथ बड़वाह न्यायालय परिसर में किसी वकील से चर्चा करने आए थे। वापसी के दौरान दोनों बस स्टेशन पर पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान डायल 112 वाहन, जो सीएम राइज स्कूल के पास खड़ी थी, अचानक तेज गति से घुमा कर बुजुर्ग पर चढ़ गई। घायल अवस्था में काशीराम को तत्काल बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी अर्चना रावत और टीआई बलराम राठौड़ अस्पताल पहुंचे। टीआई ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने बताया कि वाहन चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर आसपास के ग्रामीण और अन्य लोग भी मौजूद थे। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और शोक व्यक्त किया। पुलिस ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का