बरेली: तीन तलाक पीड़िता नूरजहां ने अपनाया हिंदू धर्म, नाम बदला पूनम; धर्मपाल से की शादी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बरेली: रहने वाली नूरजहां ने अपने जीवन में बड़ा बदलाव करते हुए इस्लाम धर्म त्याग दिया और हिंदू धर्म अपना लिया है। पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने के बाद उन्होंने न सिर्फ अपना धर्म बदला बल्कि अपना नया नाम पूनम रखा। धर्म परिवर्तन के बाद पूनम ने बरेली के रहने वाले धर्मपाल से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह भी कर लिया।

मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई शादी
पूनम और धर्मपाल की शादी मंदिर में मंत्रोच्चार और पूर्ण वैदिक विधि से हुई। दोनों के परिवारजन इस मौके पर मौजूद रहे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पूनम ने कहा कि वह अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन कर रही हैं और इस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।

तीन तलाक और हलाला प्रथा से थीं परेशान
पूनम ने बताया कि वह अपने पूर्व पति द्वारा दिए गए तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथाओं से काफी पीड़ा झेल चुकी थीं। दिल्ली जाकर उन्होंने एक खिलौना फैक्ट्री में नौकरी शुरू की, वहीं उनकी मुलाकात धर्मपाल से हुई। समय के साथ दोनों एक-दूसरे के करीब आए और साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

लिव-इन के बाद लिया शादी का फैसला
धर्मपाल के अनुसार, वह और नूरजहां लगभग आठ महीने तक लिव-इन में रहे। आपसी सहमति के बाद दोनों ने विवाह करने का निश्चय किया। इसके लिए नूरजहां ने धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की और पूनम नाम से हिंदू धर्म अपनाया। पूनम ने कहा कि उन्हें बचपन से हिजाब और बुरका पसंद नहीं था और हलाला प्रथा भी उन्हें अनुचित लगती थी।

शुद्धिकरण और विधिवत धर्म परिवर्तन
बरेली की कचहरी में दाखिल हलफनामे में पूनम ने स्पष्ट लिखा कि वह अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपना रही हैं। इसके बाद गंगाजल और गौमूत्र से उनका शुद्धिकरण कराया गया। धर्म परिवर्तन के उपरांत ऋषि मुनि आश्रम में पूनम और धर्मपाल का वैदिक विवाह संपन्न हुआ।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे