भारत की सीमा के पास बांग्लादेश का सैन्य एयरबेस! मोहम्मद यूनुस की नई चाल से बढ़ी चिंता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bangladesh builds military airbase near India's border! Muhammad Yunus's new move raises concerns

लालमोनिरहाट एयरफील्ड पर हैंगर निर्माण शुरू, बांग्लादेश ने तोड़ा वादा

by: vijay nandan

बांग्लादेश एक बार फिर भारत की सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाने वाला कदम उठाने जा रहा है। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में ढाका सरकार अब भारत की उत्तर-पूर्वी सीमा के बेहद संवेदनशील सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास स्थित लालमोनिरहाट एयरफील्ड को सैन्य उपयोग के लिए सक्रिय करने की योजना पर काम कर रही है। यह वही हवाई क्षेत्र है, जिसके बारे में बांग्लादेशी सेना ने इस वर्ष मई में साफ कहा था कि इसका इस्तेमाल केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए होगा, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदलते दिख रहे हैं।

वादा तोड़ने की तैयारी में बांग्लादेशी सेना

बांग्लादेशी सेना के तत्कालीन ब्रिगेडियर जनरल नाजिम-उद-दौला ने 26 मई 2025 को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि लालमोनिरहाट एयरफील्ड का सैन्य इस्तेमाल नहीं होगा। लेकिन अब जब नाजिम-उद-दौला को मेजर जनरल बनाकर 33वीं इन्फैंट्री डिवीजन का कमांडर नियुक्त किया गया है, तो हालिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि वहीं एयरबेस पर सैन्य निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

भारतीय संसद में उठी चिंता

भारत सरकार ने इस विकास पर ध्यान दिया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अगस्त में संसद में बताया था कि भारत को लालमोनिरहाट एयरबेस से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी है और इस पर निगरानी रखी जा रही है।

रिपोर्टों के अनुसार, यह एयरबेस भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है — यानी यह भारत के उत्तर बंगाल के रणनीतिक “चिकन नेक” कॉरिडोर के बेहद करीब है, जो देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों को शेष भारत से जोड़ता है।

एयरबेस पर नया हैंगर और रेडार यूनिट

19 अक्टूबर को नॉर्थ ईस्ट न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि लालमोनिरहाट एयरबेस पर एक विशाल हैंगर का निर्माण कार्य जारी है। बाद की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि बांग्लादेशी सशस्त्र बल इस एयरबेस को वायु रक्षा प्रणाली (Air Defence System) का हिस्सा बनाने के लिए नई रेडार इकाई स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि यह एयरबेस संभावित मिसाइल लॉन्च साइट के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। यह विकास भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

तुर्की और चीन से खरीदे गए ड्रोन का बेस

ढाका स्थित सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेश इस एयरबेस को तुर्की और चीन से खरीदे गए सैन्य ग्रेड ड्रोन के लिए बेस के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है। इससे बांग्लादेश की वायु शक्ति और निगरानी क्षमता में बड़ा इजाफा होगा, लेकिन भारत के लिए यह कदम रणनीतिक रूप से संवेदनशील साबित हो सकता है।

भारतीय अधिकारियों का दौरा, फिर भी जारी निर्माण

16 अक्टूबर को भारतीय सैन्य खुफिया विभाग के तीन अधिकारियों की टीम ने बांग्लादेशी सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान के साथ लालमोनिरहाट और ठाकुरगांव एयरफील्ड्स का दौरा किया था। हालांकि, इस दौरे के बावजूद एयरबेस पर हैंगर का निर्माण कार्य जारी रहा। रिपोर्टों के अनुसार, हैंगर की छत और दीवारें पूरी हो चुकी हैं, और सात नए रेडार सिस्टम के उपकरण भी साइट पर पहुंचा दिए गए हैं।

इनमें एक उन्नत एंटीना सिस्टम भी शामिल है, जिसे लंबी दूरी की वायु निगरानी के लिए प्रयोग किया जाएगा।

भारत की रणनीतिक सतर्कता बढ़ी

हालांकि भारत ने अभी तक इस मुद्दे पर आधिकारिक विरोध दर्ज नहीं कराया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वोत्तर सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि लालमोनिरहाट एयरबेस सैन्य रूप से सक्रिय होता है, तो यह भारत की उत्तर-पूर्वी रक्षा नीति पर सीधा प्रभाव डाल सकता है।

barabanki farmer : सब्सिडी से नीरज की बदली तकदीर, जरबेरा की खेती से लाखों की कमाई

barabanki farmer : राष्ट्रीय बागवानी मिशन की मदद से बाराबंकी के नीरज

wholesale-inflation : 12 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची थोक महंगाई, फरवरी में WPI बढ़कर 2.13%

wholesale-inflation : खाने-पीने की चीजें और रोजमर्रा के सामान महंगे, तेल की

dumka-shikaripara : भीषण सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

रिपोर्ट: आगस्टीन हेम्बरम dumka-shikaripara : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना

Bokaro Road Accident : बोकारो में सुबह टहलने निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

रिपोर्ट- संजीव कुमार Bokaro Road Accident : शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र

bokaro : बोकारो के लुगू बुरु जंगल में आग का खतरा, 40 हाथियों का झुंड गांवों की ओर आ सकता है

रिपोर्ट- संजीव कुमार bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड

Moradabad Road Accident: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 4 की मौत

Report by: Danveer Singheni Moradabad Road Accident: मुरादाबाद जिले में रविवार को

Korba Encroachment Action: मुडापार में कबाड़ियों के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Korba Encroachment Action: सुबह से चली प्रशासन की कार्रवाई, कई अवैध कब्जे

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से CM डॉ. मोहन यादव की भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Rudraprayag में बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, मौसम में बड़ी ठंड

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बार

Shubman Gill को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका, अब वनडे वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को हाल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में

IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

IND- BAN Relations: फरवरी में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी