,

बलरामपुर : भीषण गर्मी के बीच रामानुजगंज में बारिश और ओलावृष्टि

Balrampur: Rain and hailstorm in Ramanujganj amidst scorching heat

मौसम ने ली करवट

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी से तपते इलाके में आज दोपहर बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। तेज चमक और गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ-साथ इलाके में जमकर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

बीते कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे, लेकिन आज बारिश ने गर्मी से राहत दी है। आसमान में घने बादलों के बीच तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। खेत-खलिहानों में ओलावृष्टि के चलते कुछ फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर तक आसमान साफ था और तेज धूप निकल रही थी। अचानक मौसम बदला और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसान फसलों को लेकर थोड़े चिंतित भी नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग ने भी पहले ही जिले में आंधी-बारिश की संभावना जताई थी। फिलहाल बारिश का दौर जारी है और तापमान में और गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

आज का राशिफल: 29 अप्रैल 2025 – सभी 12 राशियों के लिए भविष्यवाणी

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…