बलरामपुर: शराब के नशे में शिक्षक ने बच्चे को मारे थप्पड़, बच्चे का चेहरा सूजा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बलरामपुर: शराब के नशे में शिक्षक ने बच्चों को थप्पड़ मारे, बच्चा गंभीर रूप से घायल

Reporter: Sunil Kumar Thakur, Edit By: Mohit Jain

बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर स्थित प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। कक्षा दूसरी के छात्र को शिक्षक ने कथित तौर पर इतना ज़ोरदार थप्पड़ मारा कि बच्चे का पूरा चेहरा सूज गया।

छात्रों से गिनती सुनते समय हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, शिक्षक बच्चों से गिनती सुन रहे थे। जब एक छात्र बीच के कुछ अंक भूल गया, तो शिक्षक भड़क गया और लगातार कई थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट के बाद बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। घर लौटकर मासूम ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई।

शिक्षक शराब के नशे में था
बच्चे और उसके परिवार का आरोप है कि घटना के समय शिक्षक शराब के नशे में था। बच्चे के पिता ने बताया कि नशे की हालत में शिक्षक ने उनके बच्चे को बेरहमी से पीटा।

सरकारी कार्रवाई और एफआईआर
मामले की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। वहीं, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच विभिन्न धाराओं के तहत जारी है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: श्रम प्रहरियों के जरिए अवैध फैक्ट्रियों पर निगरानी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना