बलरामपुर: 6 महीने में ही टूटने लगी 10 करोड़ की रिंग रोड, आंखें मूंदे बैठे हैं PWD के इंजीनियर और ठेकेदार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balrampur: 10 crore ring road collapses within 6 months, PWD and contractor turn a blind eye

रिपोर्ट: सुनील कुमार ठाकुर, एडिट- विजय नंदन

बलरामपुर: जिले के रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में 6.60 किलोमीटर लंबी रिंग रोड कुछ ही समय में जर्जर हो गई। सड़क के कई हिस्से धंस चुके हैं और पुलियों में दरारें नजर आ रही हैं। ये हालात तब हैं जब रिंग रोड का टेंडर पुन: 2023-24 में लगभग 10 करोड़ रुपए में हुआ था। निर्माण कार्य नवंबर 2024 में शुरू हुआ और लगभग 12-15 महीने में इसे पूरा किया गया। लेकिन निर्माण पूरा होने के केवल 6 महीने बाद ही रिंग रोड कई जगहों पर टूटने लगी है। ठेकेदार ने कुछ हिस्सों की पैच रिपेयरिंग कर दी है, लेकिन कई स्थानों से पिच के साथ गिट्टी भी निकल रही है। प्रभारी कार्यपालन अभियंता विजय भारती ने बताया कि ठेकेदार को सड़क का मेंटेनेंस 5 वर्षों के लिए करना है हालांकि 10 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह रिंग रोड मात्र 6 महीने में ही खराब हो गई। सड़क की यह स्थिति न केवल ऊबड़-खाबड़ हो गई है, बल्कि भारी और छोटे वाहनों के आवागमन में दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ गई है। सड़क के किनारे कमजोर होने के कारण भविष्य में हादसों का खतरा और बढ़ सकता है।

स्थानीय लोग और यात्री भी सड़क की जर्जर हालत से परेशान हैं और सुधार की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं निकला है। रामानुजगंज की यह रिंग रोड न केवल आम जनता के लिए खतरा बनी हुई है, बल्कि यह सार्वजनिक धन के सही उपयोग पर सवाल भी खड़ा करती है। जल्द ही ठेकेदार और संबंधित विभाग से स्थायी मरम्मत की अपेक्षा की जा रही है।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने 2011 में रिंग रोड निर्माण के आदेश दिए थे। सड़क का लोकार्पण 16 दिसंबर 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा के दौरान होना था, लेकिन सड़क और पुलियों की जर्जर स्थिति के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर