,

सोना ₹640 महंगा होकर ₹1.27 लाख के करीब, चांदी ₹1,633 सस्ती

सोना ₹640 महंगा होकर ₹1.27 लाख के करीब, चांदी ₹1,633 सस्ती

BY: MOHIT JAIN

आज सोने के दाम में तेजी और चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹640 बढ़कर ₹1,26,792 पर पहुंच गई है। कल यह ₹1,26,152 पर थी। यानी अक्टूबर के पहले 15 दिनों में सोना ₹10,803 महंगा हुआ है औसतन ₹720 रोज।

वहीं, चांदी ₹1,633 गिरकर ₹1,76,467 प्रति किलो पर आ गई है। कल यह ₹1,78,100 के ऑल-टाइम हाई पर थी। हालांकि, अक्टूबर में अब तक चांदी ₹34,033 यानी औसतन ₹2,669 रोज महंगी हुई है।

इस साल अब तक सोना ₹50,630 और चांदी ₹90,450 महंगी

31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो अब ₹1,26,792 हो गया है यानी ₹50,630 की बढ़ोतरी।
वहीं, चांदी उसी अवधि में ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,76,467 प्रति किलो हो गई यानी ₹90,450 का उछाल।

इतिहास की सबसे बड़ी तेजी

इस साल चांदी के दाम दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹1.75 लाख प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक तेजी मानी जा रही है।

1.55 लाख तक जा सकता है सोना

गोल्डमैन सैच की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल तक सोने का लक्ष्य $5,000 प्रति औंस रखा गया है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम बैठता है।
ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा का मानना है कि सोना ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

सोने की तेजी के तीन बड़े कारण

  1. फेस्टिव सीजन डिमांड: धनतेरस और दिवाली के चलते सोने की खरीद शुभ मानी जाती है, जिससे मांग बढ़ी है।
  2. जियोपॉलिटिकल टेंशन: मिडिल ईस्ट में तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना चुन रहे हैं।
  3. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनिया के कई सेंट्रल बैंक डॉलर पर निर्भरता घटाने के लिए अपने खजाने में सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं।

चांदी की कीमतें तीन वजहों से चढ़ीं

  1. दिवाली सीजन और शादी के मौसम में गृहस्थी की मांग में वृद्धि।
  2. रुपए की कमजोरी से आयात महंगा होना।
  3. इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर और इंडस्ट्रियल डिमांड में तेजी।

सोना खरीदते समय ध्यान दें दो बातें

  1. सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें: केवल BIS हॉलमार्क वाला सोना ही लें, जैसे कोड “AZ4524” आदि।
  2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का रेट और वजन IBJA की वेबसाइट या विश्वसनीय ज्वेलर्स से अवश्य जांचें।

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…