,

बलौदाबाजार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बल्दाकछार दौरा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Balodabazar: Chief Minister Vishnu Dev Sai's visit to Baldakchar

BY- ISA AHMAD

सीएम ने चौपाल को किया संबोधित

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र बल्दाकछार में आज दोपहर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को साझा किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते डेढ़ वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों को मकान स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें बल्दाकछार के कमार पारा के आवेदक भी शामिल हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि पात्र हितग्राहियों का सर्वे जारी है और सभी को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

धान खरीदी की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला है। ग्रामीणों ने जब बिजली समस्या की जानकारी दी, तो मुख्यमंत्री ने यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गांव में “अटल डिजिटल सेवा केंद्र” का उद्घाटन भी किया, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी प्रमाण पत्रों और सेवाओं की सरल पहुंच मिल सकेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महानदी के किनारे तटबंध निर्माण की घोषणा कर ग्रामीणों को बाढ़ सुरक्षा का बड़ा तोहफा दिया।

विशेष रूप से उन्होंने कमार विशेष जनजाति की महिलाओं से मुलाकात कर बांस से बने उत्पादों को 500 रुपये में खरीद कर उनके प्रयासों की सराहना की। यह कदम महिलाओं के स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। “सुशासन तिहार” के तहत आयोजित यह दौरा ग्रामीणों में सरकार के प्रति विश्वास और जुड़ाव को और मजबूत करता दिखा।

10 मई 2025: दैनिक राशिफल हिंदी में – प्रेम, करियर और स्वास्थ्य भविष्यफल

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की