,

बालोद ब्रेकिंग: नदी की रेत में दफन मिला युवक का शव

Balod Breaking: Dead body of a youth found buried in the sand of the river

हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

बालोद।
जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरुद गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नदी की रेत के नीचे एक युवक का शव दबा हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव की हालत और स्थिति को देखते हुए हत्या के बाद लाश को छिपाने के इरादे से रेत के नीचे दफनाया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गांव में फैली सनसनी
घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई, और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मृतक की पहचान और हत्या की वजह को लेकर फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से मौके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

पुलिस कर रही हर पहलु की जांच
गुंडरदेही थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में हत्या की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। हत्या के पीछे के कारण, आरोपी और मृतक के बीच संबंधों की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: कर्क राशि वालों की यात्रा, मेष से मीन तक जानें आज का भविष्य

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…