,

बागेश्वर धाम में 2 साल का बच्चा समोसे की कढ़ाई में गिरने से झुलसा

बागेश्वर धाम में 2 साल के बच्चा समोसे की कढ़ाई में गिरने से झुलसा

Reporter: Imran Khan, Ediy By: Mohit Jain

बागेश्वर धाम में दो साल का बच्चा समोसे की खौलती कढ़ाई में गिर गया, घटना के दौरान उसकी दादी के हाथ भी जल गए। घटना बमीठा थाना क्षेत्र में हुई। बच्चा राघव, पिता हरिओम वैष्णव और दादी सरिता के साथ दर्शन के लिए आया था।

दुर्घटना का कारण:
जानकारी के अनुसार, शाम को हाथ ठेला दुकान पर समोसा खाने के दौरान कुछ बैल आपस में लड़ने लगे। दादी सरिता राघव को हाथ में लिए हुए थीं, इसी दौरान धक्का लगने से राघव खौलती हुई कढ़ाई में गिर गया।

बचाव का प्रयास और अस्पताल में इलाज:
दादी ने तुरंत राघव को बचाने का प्रयास किया, जिससे उसके भी हाथ जल गए। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। रोशन द्विवेदी के नेतृत्व में उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी:
बमीठा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…