Report: LK tiwari
अटल वाटिका में जिला पंचायत सदस्यों का धरना
baanda बांदा जिला पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जिला पंचायत सदस्य अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं। जिला पंचायत परिसर स्थित अटल वाटिका में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के नीचे सदस्यों ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया। अनशन के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धीरज राजपूत धरने पर बैठे।

जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
baanda अनशन कर रहे सदस्यों ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सदस्यों का कहना है कि पिछड़े और दलित वर्ग से आने वाले जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों में एक रुपये का भी विकास कार्य नहीं कराया जा रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े होने के बावजूद अध्यक्ष अपने ही दल के सदस्यों की उपेक्षा कर रहे हैं, जबकि सपा सहित अन्य दलों के सदस्यों पर विशेष मेहरबानी दिखाई जा रही है।

कार्रवाई नहीं होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी
baanda जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह ने साफ कहा कि यदि भ्रष्टाचार के मामलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आखिरी सांस तक अनशन जारी रखेंगे। सदस्यों का आरोप है कि शासन स्तर के अधिकारी जानबूझकर मामले में ढिलाई बरत रहे हैं। यह पूरा मामला जिला पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
Read this: Firozabad :शिकोहाबाद में कॉलोनी की दीवार को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा





