,

Aurangabad : बैंक रिकवरी टीम पर जानलेवा हमला, पुलिसकर्मी भी घायल

Aurangabad

रिपोर्ट : दीनानाथ मौआर

ऋण वसूली के दौरान भड़की हिंसा

Aurangabad बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। मुड़िला रोड इलाके में ऋण वसूली के लिए पहुंचे बैंक रिकवरी एजेंट और उनके साथ गई पुलिस टीम पर ऋणधारक और उसके बेटों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में रिकवरी एजेंट और एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले को लेकर अंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

नौ लाख के कर्ज से बढ़कर पंद्रह लाख से अधिक का बकाया

Aurangabad इंडियन बैंक की सिंहपुर शाखा के वरीय प्रबंधक ऋषिकेश कुमार के अनुसार, मुड़िला रोड निवासी संजय कुमार सिंह ने व्यवसाय के लिए बैंक से नौ लाख रुपये का ऋण लिया था। समय पर भुगतान नहीं होने के कारण सितंबर 2021 में खाता एनपीए घोषित हो गया। ब्याज और अन्य देयों को मिलाकर बकाया राशि बढ़कर लगभग पंद्रह लाख नब्बे हजार रुपये हो गई। कई बार नोटिस देने और पीडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बावजूद ऋणधारक ने न तो भुगतान किया और न ही अधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुआ।

गाली-गलौज के बाद हमला, आरोपी फरार

Aurangabad जिला नीलाम पदाधिकारी के निर्देश पर रिकवरी एजेंट पुलिस बल के साथ ऋण भुगतान को लेकर बातचीत करने ऋणधारक के घर पहुंचे थे। इसी दौरान संजय सिंह के बेटे विवेक और विपिन वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस द्वारा रोकने पर दोनों भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर रिकवरी एजेंट और एएसआई पर हमला कर दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। थाना अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Read this: Kanker Murder Case: मेले में विवाद के बाद लापता युवक का शव गंगरेल डैम से बरामद

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…

Mahatma Gandhi: गांधी जयंती पर याद आए बापू के विचार, आज भी देते हैं जीवन को नई दिशा

BY: Yoganand Shrivastva Mahatma Gandhi राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर…

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain का गोल्डन पंच, चीन की बॉक्सर को हराकर जीता एशियन गेम्स में स्वर्ण

Lovlina Borgohain: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग के लिए शुक्रवार का…