Assembly Elections 2024: ‘वे नेशनल कॉन्फ्रेंस से डरते हैं…’ जानिए NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अमित शाह के बारे में ऐसा क्यों कहा?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस, बीजेपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने पूरी ताकत झोंक दी है ताकि अपने धुर विरोधियों को चुनावी जंग में हराया जा सके। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है, पार्टियों के नेता अपने विरोधियों पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने बीजेपी और अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि वे एनसी से डरते हैं।

अमित शाह एनसी से डरते हैं- फारूक अब्दुल्ला

मीडिया से बातचीत के दौरान फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “वे नेशनल कॉन्फ्रेंस से डरते हैं, इसीलिए वे हर तरह से नेशनल कॉन्फ्रेंस को बदनाम करने की कोशिश करते हैं लेकिन हम जीतेंगे… मैं उनसे (गृहमंत्री अमित शाह से) बस इतना कहना चाहता हूं कि हम उस भारत के खिलाफ हैं जो वे बनाना चाहते हैं। भारत सबका है, हिंदू, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई सबका है। हम घुसपैठिए नहीं हैं, हम मंगलसूत्र नहीं छीनने जा रहे हैं… जो वे मुसलमानों पर उंगली उठा रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि मुसलमानों ने भी देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान की है… वे केवल हिंदुओं को डराने की कोशिश करते हैं लेकिन अब हिंदू वह हिंदू नहीं हैं… वे कहते हैं कि अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस सत्ता में आती है, तो आतंकवाद फिर से शुरू हो जाएगा। मैं उनसे पूछता हूं कि जब उन्होंने अनुच्छेद 370 को खत्म किया, तो क्या आतंकवाद खत्म हो गया?”

आपको बता दें कि फारूक अब्दुल्ला ने अमित शाह और बीजेपी पर यह हमला इसलिए किया क्योंकि हाल ही में अमित शाह ने कहा था कि अगर घाटी में इन पार्टियों की सरकार बनी तो यहां कानून व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी।

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होने वाला है जो इस प्रकार है-

18 सिंतबर को पहले चरण का चुनाव

25 सितंबर को दूसरे चरण का चुनाव

1 अक्टूबर को तीसरे चरण का चुनाव

नतीजे- 8 अक्टूबर

जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता

चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार मतदाता और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं।

30 सितंबर 2024 से पहले कराने थे चुनाव

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराएं जाने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी और कहा गया था कि जल्द से जल्द यहां चुनाव हो। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला चुनाते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को आदेश दिए थे कि वो 30 सितंबर 2024 के पहले यहां चुनाव कराएं। इसी को देखते हुए भारतीय चुनाव आयोग की ओर से इलेक्शन को लेकर घोषणा की गई है।

साल 2014 के क्या रहे नतीजे?

जम्मू कश्मीर में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। तब राज्य में 87 विधानसभा सीटें थीं। साल 2014 की परिणाम की बात करें तो बीजेपी ने 25, महबूबी मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस 15 तो कांग्रेस को 12 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि अन्य के खाते में 7 सीटें गईं थी। हालांकि, मौजूदा समय में घाटी की तस्वीर बदल चुकी है। यहां परिसीमन के बाद सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में 114 विधानसभा की सीटें हैं लेकिन 24 सीटें पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में है जिस पर पाकिस्तान का कब्जा है। इस तरह वर्तमान समय में जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हैं। कुल मिला दे तो इनकी संख्या 90 हो जाती है। लद्दाख को इन्हीं में शामिल कर दिया गया है। साल 2014 के समय में जम्मू में 37 और कश्मीर घाटी में 46 और लद्दाख में 6 सीटें थीं। लेकिन 370 खत्म करने के बाद लद्दाख को जम्मू कश्मीर में ही मिला दिया गया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई