,

ग्वालियर में पिकनिक पर गया युवक झरने में फिसलकर मौत का शिकार, सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर, ग्वालियर के तिघरा क्षेत्र स्थित नलकेश्वर महादेव के झरने पर पिकनिक मनाने गया एक युवक सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से कुंड में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोमवार शाम को हुआ, जब युवक अपने तीन दोस्तों के साथ झरने के पास मौज-मस्ती कर रहा था।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय शाहिद खान, निवासी गुढ़ा गुढ़ी का नाका, ग्वालियर के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई सद्दाम और दोस्तों साहिल व अल्ताफ के साथ नलकेश्वर घूमने गया था।

हादसे का पूरा घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, चारों युवक झरने के पास नहाने और वीडियो बनाने में व्यस्त थे। इसी दौरान शाहिद सेल्फी ले रहा था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर कुंड में बनी एक पत्थर की चट्टान पर सिर के बल गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शाहिद के दोस्तों ने गिरने की आवाज सुनते ही उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की

सूचना मिलने पर तिघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शाहिद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

मोबाइल फोन से मिल सकता है सुराग

हादसे के वक्त शाहिद सेल्फी ले रहा था, उसका मोबाइल भी गिर गया। पुलिस मोबाइल की तलाश कर रही है, ताकि पता चल सके कि दुर्घटना के कोई वीडियो फुटेज मौजूद हैं या नहीं। साथ ही मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है कि वे शाहिद से कितनी दूरी पर थे और हादसा कैसे हुआ।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

नलकेश्वर झरना गर्मी और बरसात के मौसम में युवाओं के लिए लोकप्रिय पिकनिक स्थल बन गया है, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…