Ashoknagar: “जो मर्द थे, वो जंग में आए… बाकी कहाँ गए? विधायक के बोल से मचा बवाल!”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अशोकनगर (मध्यप्रदेश), मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। अशोकनगर में हुए इस आयोजन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, लेकिन चर्चा का केंद्र विधायक गुर्जर की मंच से दी गई टिप्पणी बन गई, जिस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।


क्या बोले विधायक साहब सिंह गुर्जर?

ग्वालियर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा,

“जो मर्द थे वो जंग में आए, और जो… थे, वो संघ में गए।”

उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है और राजनीतिक विरोधियों ने इसे आपत्तिजनक और भड़काऊ करार दिया है


भाजपा का तीखा पलटवार

राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अशोकनगर का कांग्रेस प्रदर्शन गुटबाजी और फूहड़ राजनीति का उदाहरण बन गया है। सारंग ने कहा:

“कांग्रेस पहले गलती करती है और फिर उस पर पर्दा डालने के लिए संविधान और कानून की अनदेखी करती है।”

उन्होंने गुर्जर के बयान को “न केवल अशोभनीय बल्कि महिलाओं और थर्ड जेंडर के लिए अपमानजनक” बताया।


क्या कहा मंत्री विश्वास सारंग ने?

  • “अगर प्रदर्शन में न आने वालों को कमतर कह रहे हैं, तो क्या वो कमलनाथ, अजय सिंह और अरुण यादव जैसे नेताओं के लिए बोल रहे हैं?”
  • “कांग्रेस नेता जिस मंच से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे। क्या यह उचित है?”
  • “महिलाओं और थर्ड जेंडर को परोक्ष रूप से कमतर दिखाने की मानसिकता दर्शाती है कि कांग्रेस की सोच कितनी संकीर्ण है।”

सारंग ने कांग्रेस की स्थिति पर भी कसा तंज

मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस की गिरती स्थिति पर भी तंज कसते हुए कहा:

“कभी 114 सीटों तक पहुंचने वाली कांग्रेस अब 63 पर है, और जिस गति से ये आगे बढ़ रही है, जल्द ही इकाई अंक तक सिमट जाएगी।”


कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के बयान ने न केवल राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, बल्कि इसने कांग्रेस के भीतर की विचारधारा और भाषणों की मर्यादा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा इसे सिर्फ राजनीतिक हमला नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अपमानजनक भाषा बता रही है।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन