,

12 साल बाद आश्रम पहुँचे आसाराम, समर्थकों ने गेट पर किया स्वागत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Asaram reached Ashram after 12 years, supporters welcomed him at the gate

2013 में पुलिस ने दुष्कर्म मामले में इंदौर के इसी आश्रम से किया था गिरफ्तार, आश्रम के गेट पर अनुयायी जुटे आरती कर किया अभिवादन l

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे संत आसाराम बापू सुप्रीम कोर्ट से चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत मिलने के बाद इंदौर के खंडवा रोड स्थित आश्रम पहुंचे,जहां गेट पर अनुयायियों ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद वे सीधे आश्रम में चले गए। इस बारे में जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि भारी तादाद में उनके समर्थक व अनुयायी आश्रम के आसपास मौजूद हैं तथा करीबी सूत्रों के अनुसार आसाराम इस आश्रम में करीब दो सप्ताह तक रहकर स्वास्थ्य लाभ लेंगे। गौरतलब है कि संत आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है उन्हें यह जमानत 2013 के बलात्कार मामले में मेडिकल आधार पर मिली है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि आसाराम किसी भी प्रकार से सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे और अपने भक्तों से नहीं मिलेंगे।2013 में आसाराम बापू पर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया था और न्यायालय ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी तभी से वह जेल में थे l
12 साल पहले, 31 अगस्त 2013 को राजस्थान पुलिस ने आसाराम बापू को इंदौर के इसी आश्रम से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस का काफी विरोध किया और हंगामा भी किया था। पुलिस को आश्रम के भीतर जाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।आसाराम बापू पर यौन शोषण के गंभीर आरोप थे। जब राजस्थान पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई, तब वे भोपाल होते हुए इंदौर के बिलावली स्थित अपने आश्रम में छिप गए थे। चार दिन तक वे अपने अनुयायियों के बीच आश्रम में मौजूद रहे, जिससे पुलिस को उनकी गिरफ्तारी में कठिनाईयो का सामना करना पड़ा था आखिरकार, 31 अगस्त 2013 को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब जब आसाराम 12 साल बाद फिर इंदौर आश्रम लौटे हैं, तो आश्रम के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, वे इस दौरान केवल स्वास्थ्य लाभ लेंगे और किसी भी प्रकार की आध्यात्मिक या प्रवचन सभा नहीं करेंगे। कोर्ट के आदेशानुसार, उन्हें अनुयायियों से मिलने की भी अनुमति नहीं है। हालांकि, आसाराम को अभी पूर्ण रूप से जमानत नहीं मिली है। यह केवल एक अंतरिम जमानत है, जो चिकित्सा कारणों के आधार पर दी गई है। जिसके चलते उन्हें कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा और नियमित रूप से अपनी सेहत की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। यदि कोर्ट को लगेगा कि उनकी हालत में सुधार हो गया है, तो उन्हें फिर से जेल भेजा जा सकता है।

आज का राशिफल 20 फरवरी 2025: इन 3 राशियों के लिए शुभ दिन

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़