,

मुजफ्फरनगर में हथियार सप्लाई गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुजफ्फरनगर: शाहपुर इलाके में पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक हेड कांस्टेबल का नाबालिग बेटा भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 10 पिस्तौल, 19 कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

मुठभेड़ के बाद दबोचे गए आरोपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने जानकारी दी कि सोमवार को शाहपुर इलाके में पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रणव, अनस और एक नाबालिग युवक के रूप में हुई है। नाबालिग आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह हरिद्वार, सहारनपुर, रुड़की समेत कई स्थानों पर दर्ज नौ आपराधिक मामलों में वांछित था। जांच में पता चला कि वह हरिद्वार में तैनात एक हेड कांस्टेबल का बेटा है।

गिरोह का नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह जेल में बंद अपराधी फिरोज अंसारी से हथियार खरीदकर आसपास के जिलों में बेचता था। गिरफ्तार आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हाल ही में दिल्ली पुलिस ने भी किया था बड़ा खुलासा

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सराय रोहिल्ला थाने की टीम के साथ मिलकर अलीगढ़ के जट्टारी पिशावा रोड स्थित एक खेत में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। उस कार्रवाई में 12 देसी पिस्तौल और 250 से ज्यादा पिस्तौल बनाने का कच्चा माल बरामद हुआ था। पुलिस ने उस मामले में भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी थी।

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में