,

अनूपपुर: बिजुरी के प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़ी, चांदी का मुकुट ले उड़े चोर

अनूपपुर: बिजुरी के प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़ी, चांदी का मुकुट ले उड़े चोर

Reporter: Punit Sen, Edit By: Mohit Jain

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में स्थित नगर के मुख्य चौराहे पर बने प्राचीन हनुमान मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें जमा नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर समिति और पुजारी के अनुसार दान पेटी में करीब एक लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी।

इसके अलावा चोर हनुमान जी की मूर्ति के सिर पर लगा चांदी का मुकुट भी चुरा ले गए। यही नहीं, पास ही स्थित शिव मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई है। नगर के बीचों-बीच हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

बिजुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…