रिपोर्टर: पुनीत कुमार सेन
अनूपपुर| रात्रि करीब 2 बजे शंकर मंदिर से बस्ती रोड तक अज्ञात दो युवकों ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आए और सड़क किनारे खड़ी चार कारों के कांच पत्थर फेंककर तोड़ दिए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
- फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से वारदात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
- पुलिस ने वीडियो और फोटोग्राफ मीडिया में जारी किए हैं और जनता से मदद की अपील की है।
जनता से अपील और सतर्क रहने का अनुरोध
पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि किसी को संदिग्ध युवकों की पहचान हो तो तुरंत कोतवाली अनूपपुर से संपर्क करें।
- मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
- पुलिस हेल्पलाइन नंबर जनता के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
- नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।
थाना प्रभारी अनूपपुर अरविंद जैन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।





