,

आगरा में जलाउद्दीन पर एक और मुकदमा दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image
Another case registered against Jalauddin in Agra

REPORT- FARHAN KHAN

पीड़ित महिला ने धमकाने और केस वापस लेने का लगाया आरोप

आगरा। जबरन धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण के आरोपों में जेल जा चुके जलाउद्दीन के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि जलाउद्दीन जमानत पर रिहा होने के बाद उसे और उसके परिवार को लगातार धमका रहा है और केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। महिला की शिकायत पर थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप

बता दें कि कुछ दिन पहले एक महिला ने जलालुद्दीन के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन, शारीरिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जलालुद्दीन को जेल भेज दिया था।

जेल से छूटने पर जलाउद्दीन ने मनाया जश्न

पीड़िता का आरोप है कि जमानत मिलने और जेल से बाहर आने के बाद जलाउद्दीन ने अपने साथियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान नोट लुटाने और डांस करने के वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें महिला ने पुलिस को सबूत के तौर पर उपलब्ध कराया है।

पीड़िता को धमकाने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि जेल से छूटने के बाद से ही जलाउद्दीन और उसका बेटा उसे धमका रहे हैं।
वह उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया नया मुकदमा, जांच जारी

महिला द्वारा शिकायत किए जाने पर डीसीपी सिटी के आदेश पर थाना न्यू आगरा में जलाउद्दीन और उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पीड़िता को सुरक्षा देने पर भी विचार किया जा रहा है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की