,

अनूपपुर से भावुक कर देने वाला दृश्य: मृत बच्चे को सीने से लगाए घूमती रही मादा, मां की ममता का मार्मिक उदाहरण

अनूपपुर से भावुक कर देने वाला दृश्य: मृत बच्चे को सीने से लगाए घूमती रही मादा, मां की ममता का मार्मिक उदाहरण

Reporter: Punit Sen, Edit By: Mohit Jain

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी का दिल छू लिया। राजेन्द्रग्राम-अमरकंटक मार्ग पर स्थित किरण घाटी में एक बंदरिया अपने मृत बच्चे को सीने से लगाए घंटों तक भटकती रही। राहगीरों का कहना है कि बंदरिया अपने बच्चे को छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही थी। वह बार-बार उसे सीने से चिपकाकर बैठ जाती, मानो यह यकीन नहीं कर पा रही हो कि उसका लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा

सड़क हादसे में नन्हे बंदर की मौत

जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से नन्हे बंदर की मौत हो गई। घटना के बाद बंदरिया अपने बच्चे के शव को गोद में लिए सड़क किनारे घूमती रही। वह कभी पेड़ के नीचे बैठती तो कभी खाने की तलाश में निकल जाती।

राहगीरों ने बताया कि बंदरिया खुद केले का टुकड़ा खाती और फिर उसे अपने मृत बच्चे के मुंह में लगाने की कोशिश करती, मानो वह चाह रही हो कि उसके बच्चे की सांसें फिर लौट आएं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मां की ममता का वीडियो

इस भावनात्मक दृश्य को देखने वाले हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। किसी ने यह दृश्य अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इसे “मां की ममता” का सबसे सजीव उदाहरण बता रहे हैं जो न प्रजाति देखती है, न भाषा, न धर्म।

Gorakhpur : जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Gorakhpur : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…