BY: Yoganand Shrivastava
अंबिकापुर: मिशनरी कॉलेज में विवादित नक्शा तैयार किए जाने के मामले में होली क्रॉस कॉलेज के प्रिंसिपल शांता जोसफ के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज की गई है। यह FIR भाजपा नेता कैलाश मिश्रा की शिकायत के आधार पर अंबिकापुर के गांधी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई।
जानकारी के अनुसार, कॉलेज ने एनुअल स्पोर्ट्स मीट के दौरान विवादित नक्शा तैयार कराया था। इस नक्शे में भारत से पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को अलग दिखाया गया था, वहीं अक्साई चीन को भी भारत से अलग दर्शाया गया। इस नक्शे को सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया था, जिससे विवाद और बढ़ गया।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध:
- FIR दर्ज करने की जानकारी अमोलक सिंह ढिल्लों, एडिशनल SP सरगुजा ने दी।
- मामले में कॉलेज प्रबंधन और प्रिंसिपल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विवादित नक्शे के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला मिशनरी कॉलेज में राष्ट्रीय एकता और संवेदनशीलता के विषय पर सवाल उठाता है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






