,

अंबिकापुर: पीजी कॉलेज के आरओ वाटर में मिली छिपकली

Ambikapur: Lizard found in RO water of PG College

छात्र-छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, लापरवाही पर उठे सवाल

स्थान: अंबिकापुर
रिपोर्टर: दिनेश गुप्ता

अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां कॉलेज के वाटर आरओ में मृत छिपकली पाए जाने के बाद कई छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्रों ने जब आरओ से पानी पीया, तो उसमें दुर्गंध महसूस हुई, लेकिन तब तक कई लोग उसे पी चुके थे।

छात्रों का कहना है कि पानी पीने के बाद शरीर में खुजली, उल्टी, मुंह में झाग जैसी परेशानियां शुरू हो गईं। जब आरओ की जांच की गई, तो उसमें एक मरी हुई छिपकली पाई गई, जिससे साफ हो गया कि पीने का पानी दूषित था।

इस घटना की जानकारी मिलते ही आजाद सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर अपनी आपत्ति जताई। सेवा दल के पदाधिकारियों का कहना है कि इस विषय की जानकारी कॉलेज प्राचार्य को पहले ही दी जा चुकी थी, लेकिन उनकी लापरवाही के चलते समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे छात्रों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया।

इस पूरे मामले पर कॉलेज प्राचार्य ने भी लापरवाही स्वीकार की है और कहा है कि प्रभावित छात्रों का इलाज कॉलेज की ओर से करवाया जाएगा तथा चिकित्सा व्यय का वहन कॉलेज प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

हालांकि, यह घटना कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है और छात्रों के जीवन के साथ हुए इस खिलवाड़ के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।

फिलहाल छात्र-छात्राओं का इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

14 अप्रैल का राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगा यात्रा लाभ, जानें अपनी राशि का भविष्य

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…