,

अंबिकापुर: ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ambikapur: Big police action in the case of attack on transporter Sanjay Singh

एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी

अंबिकापुर: ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में शामिल एक आरोपी अनुराग राजवाड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीम और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया और उसे धरदबोचा।

हालांकि, इस हमले के मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी और उसके डॉक्टर भाई की तलाश अब भी जारी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि वसीम कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर संजय सिंह की बेरहमी से पिटाई की थी। यह घटना एक सड़क हादसे के बाद हुई, जब वसीम कुरैशी, मोनू कुरैशी, अनुराग राजवाड़े और आयुष दास ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अंबिकापुर में जन आक्रोश देखा जा रहा है। लोग आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि अन्य फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

3 अप्रैल की ये 3 राशियां होंगी भाग्यशाली! कहीं आपकी राशि तो नहीं?

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…