,

लखनपुर नगर पंचायत में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप

Allegations of fraud worth crores in Lakhanpur Nagar Panchayat

रिपोर्टर – समीम खान

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया आरोप निराधार

सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, सामग्री खरीदी और निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लखनपुर नगर के निवासी विकास अग्रवाल ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत दस्तावेज प्राप्त कर इन योजनाओं में अनियमितताओं का खुलासा किया है और सरगुजा कलेक्टर से सूक्ष्म जांच की मांग की है।

विकास अग्रवाल के आरोप:

विकास अग्रवाल ने नगर पंचायत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें—

वृद्धा पेंशन का लाभ 40–50 वर्ष के अपात्र व्यक्तियों को दिया जाना,

एक ही घर में अयोग्य हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देना,

डस्टबिन, फव्वारा, दाह संस्कार की लकड़ी जैसी सामग्रियों की खरीदी में हेराफेरी,

विगत तीन-चार वर्षों से एक ही ठेकेदार को सभी निर्माण कार्य देना,

जैसे मुद्दे शामिल हैं। उनका कहना है कि यदि बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष और सूक्ष्म जांच की जाए, तो लगभग 50 करोड़ रुपये की गड़बड़ी उजागर हो सकती है।

CMO विद्यासागर चौधरी का जवाब:

इन आरोपों को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) विद्यासागर चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह सारे आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि—

“हम पर और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप आधारहीन हैं। रात के 11–12 बजे मेरे और मेरे परिजनों को कॉल कर पेंशन से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है और धमकाया जाता है।”

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत सरगुजा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी से की है।

Also Read: Rashifal 18 May 2025: आज का राशिफल – जानिए आपकी राशि का भविष्यफल

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…